आयुष एकेडमी का स्थापना दिवस मनाया गया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर | आयुष लोक कल्याण संस्था के प्रकल्प आयुष एकेडमी का स्थापना दिवस लोकप्रिय विधायक महेंद्र हार्डिया, अधिवक्ता प्रहलाद शर्मा एवं श्रीमती सीमा शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया और सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान का सम्मान स्मृति चिन्ह द्वारा अन्य किया गया |

आयुष एकेडमी ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने कोरोना में अपने माता पिता को खोया है को निशुल्क शिक्षा देती है एवं निर्धन विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर स्कॉलरशिप टेस्ट भी आयोजित करती है, वहीँ विद्यार्थियों द्वारा समय-समय पर रक्तदान एवं दिव्यांग विद्यार्थियों की परीक्षा देने में मदद का कार्य भी किया जाता है।
स्थापना दिवस पर सर्वश्रेष्ठ शिक्षक राहुल चौहान,महेंद्र कुन्हारे,प्रदीप ठाकुर,प्रमोद यादव,संजीव पांडे एवं भावना जैन का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा किया गया। होनहार विद्यार्थियों में कल्पना ठाकुर, भूमिका खरोटे,अनुराग जोशी,काजल कुमावत,देवेंद्र कंकुरे,मंजूषा देशमुख,मीरा कौशल,रिद्धि दास,हर्षित साहू,हर्ष शाहा,पूनम पांचाल,निशा पाटीदार,वैशाली ठाकुर,शिखा गर्ग एवं अन्य प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया साथ ही विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किये गए। शिक्षक एवं विद्यार्थियों द्वारा बड़ी धूमधाम से स्थापना दिवस बनाया है। कार्यक्रम का संचालन पलक जामोद ने, संस्था परिचय सपना विश्वकर्मा ने एवं आभार अमन धाकड़ ने माना।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।