बांग्लादेशी आतंकियों की अदालत में पेशी, 14 दिन के रिमांड पर जेल भेजे गए

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश में पिछले दिनों पकड़े गए बांग्लादेशी आतंकियों को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पकड़े गए आतंकियों को 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजने के आदेश किए हैं। इन्हें जेल में दाखिल कर दिया गया है।

भोपाल में बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमात ए मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के चार सदस्यों फजहर अली उर्फ मेहमूद, मोहम्मद अकील उर्फ अहमद, जहूरुद्दीन उर्फ इब्राहिम उर्फ मिलान पठान और फजहर जैनुल आबदीन उर्फ अकरम अल हसन उर्फ हुसैन को गिरफ्तार किया गया था।

ये लोग करीब डेढ़ साल से आतंकी गतिविधियों में लिप्त थे और अपने संगठन के लिए बैस और स्लीपर सेल तैयार करने में लगे थे।

भोपाल में यह अपनी पहचान छिपाते हुए अलग-अलग नामों से रहते आए थे। इनकी निशानदेही पर देश के कई अन्य स्थानों से आतंकी संगठन के सदस्यों की गिरफ्तारी हुई थी।

अदालत ने जेल भेजा

मध्य प्रदेश पुलिस के आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) ने इन्हें भोपाल के ऐशबाग और करौंद क्षेत्र से पकड़ने के बाद पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। इनकी रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आज अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आतंकियों को14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दिए हैं। इन्हें आठ अप्रैल तक जेल में रखा जाएगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।