श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बोले भदौरिया  देश के लिए अस्थियों का दान देने के लिए सदैव रहूंगा तत्पर 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

उज्जैन। पंच दिवसीय पंच कुंडीय श्रीराम महायज्ञ श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन विभिन्न धार्मिक आयोजनों के मध्य किया गया।
जिसमें शिखर कलश की स्थापना मंत्रोच्चारणों के किया गया। इस धार्मिक आयोजन में अखिल विश्व क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जोगेंद्र सिंह भदौरिया मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
इस दौरान श्री भदौरिया का राजपूत कल्याण समिति महिदपुर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं करणी सेना तथा विभिन्न राजपूत संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
श्री भदौरिया ने अपने उद्बोधन में कहां की राजपूत समाज आदि अनादि काल से हिंदी हिंदू हिंदुस्तान एवं विश्व कल्याण के लिए सदैव अग्रणी रहा है।
वर्तमान एवं भविष्य में भी राजपूत समाज देश में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए सदैव तत्पर रहेगा साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में महर्षि दधीचि ने अपनी अस्थियां देकर विश्व का कल्याण किया था।
अगर राजपूत समाज के लिए वर्तमान में आवश्यकता पड़ी तो मैं रक्त की बूंद से लेकर के अपनी अस्थियों का दान देने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।
इस अवसर पर मदन सिंह राजपूत जनपद सदस्य भगवान सिंह पवार राजपूत कल्याण समिति अध्यक्ष अतर सिंह, नारायण सिंह, डोडिया पॉप सिंह करणी सेना प्रदेश संगठन मंत्री, शैलेंद्र सिंह झाला जिला अध्यक्ष जयराज सिंह संभाग उपाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह राजपूत, वीरेंद्र सिंह राजपूत, संचालक जय मां वैष्णव कान्वेंट स्कूल झारडा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।