Bhopal News – 60 साल की महिला से 65 साल के आरोपी ने दामाद संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल में 60 साल की महिला से दुष्कर्म किए जाने की शर्मनाक वारदात सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले 65 साल के आरोपी ने 35 साल के दामाद के साथ मिलकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला किसी तरह उनसे छूटकर भागी तो आरोपी के बेटे और पत्नी ने महिला से मारपीट की। पुलिस ने दो आरोपियों पर दुष्कर्म और एक महिला समेत दो के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

गुनगा इलाके में रहने वाली 60 साल की महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे के साथ रहती है। रविवार दोपहर में उसका झगड़ा पड़ोस में रहने वाले रामप्रसाद के साथ घर की दीवार को लेकर विवाद हो गया।

झगड़ा बढ़ने पर लोगों ने उनके बीच समझौता करा दिया। महिला ने आरोप लगाया कि दोपहर करीब 3 बजे रामप्रसाद फिर से झगड़ा करने लगे। उस दौरान उनका बेटा घर पर नहीं था। विरोध जताने पर रामप्रसाद अपने दामाद बब्लू कुशवाह के साथ घर में घुस आया।

उन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। वह किसी तरह उनसे छूटकर घर के बाहर आई। यहां पर रामप्रसाद की पत्नी मुन्नी और बेटा चिन्टू मिल गए।

उन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। इतना ही नहीं उन्होंने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। गुनगा पुलिस के अनुसार देर शाम महिला ने पुलिस थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

महिला की शिकायत पर रामप्रसाद, बब्लू, चिंटू और मुन्नी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।