14 अप्रैल से चलना है भोपाल पैसेंजर, अभी तक शुरू नहीं किए आरक्षण

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल। कोरोना के दो साल बाद 14 अप्रैल से इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जा रही है। रेलवे ने इसके शुरू करने की घोषणा तो कर दी है, लेकिन अभी तक ट्रेन के आरक्षण शुरू नहीं किए हैं, जबकि दो दिन बाद ही ट्रेन को इंदौर से रवाना किया जाना है। एक्सप्रेस ट्रेन का दर्जा मिलने के कारण इसमें आरक्षित श्रेणी का किराया महंगा पड़ेगा।
इंदौर और भोपाल से प्रतिदिन रात पौने 12 बजे भोपाल पैसेंजर ट्रेन चलती थी। बाद में इस ट्रेन को पैसेंजर से एक्सप्रेस कर दिया गया और उसमें एक्सप्रेस का किराया लिया जाने लगा, जबकि इसके स्टापेज पूर्व निर्धारित ही हैं और रनिंग टाइम भी ऐसा ही है।
कोरोना काल में इस ट्रेन को बंद कर दिया गया था, लेकिन यात्रियों की डिमांड के बाद अब इस टे्रन को 14 अपै्रल की रात से शुरू किया जा रहा है। ट्रेन में एक्सप्रेस का किराया लगेगा, लेकिन सुपरफास्ट चार्ज नहीं होगा।
अभी तक यह ट्रेन आरक्षण केन्द्रों के कम्प्यूटर पर भी नहीं आ पाई है, जिसके कारण आरक्षण नहीं हो पा रहा है। इस ट्रेन में स्लीपर के लिए 185 तो थर्ड एसी के लिए 495 रुपए देना होंगे।
इंदौर से चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेनों को छोड़ दिया तो बाकी ट्रेनों में भी यही किराया लग रहा है। ट्रेन के शुरू हो जाने के बाद रात में एक ट्रेन भोपाल और इंदौर के साथ बीच के अन्य स्टेशनों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।