Bigg Boss: Shamita Shetty को Raqesh Bapat ने सबके सामने किया किस, वीडियो  हुआ  वायरल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) में इन दिनों शमिता शेट्टी और राकेश बापत के प्यार के फूल खिल रहे हैं. दोनों की नजदीकियां और खट्टी-मीठी लड़ाई फैंस को खूब पसंद आ रही है. हाल ही में शमिता को राकेश से नाराज देखा गया, क्योंकि वो दिव्या का चुप करा रहे थे. राकेश का यूं दिव्या के पास जाना शमिता को जरा भी पसंद नहीं आया और वो रूठ गईं.

शमिता-राकेश ने लूटी लाइमलाइट

‘बिग बॉस ओटीटी’  में एक तरफ कुछ कनेक्शन बदले हैं तो दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी कनेक्शन हैं जिनमें बॉन्डिंग और भी ज्यादा मजबूत हुई है. पिछले दिनों मूस जट्टाना और निशांत को साथ देखा गया था. निशांत ने अपनी दिल की बात मूस को कही थी, जिसे देखकर यही अंदाजा लगाया गया था कि दोनों की प्रेम कहानी यहीं से शुरू होगी. इस बीच राकेश बापट और शमिता शेट्टी के बीच भी दोस्ती का रिश्ता और मजबूत हुआ, जिसने सारी लाइमलाइट अपनी ओर खींच ली.

राकेश से रूठीं शमिता

बिग बॉस के घर में हाल ही में जीशान को उनके अभद्र व्यवहार के चलते बाहर निकाल दिया गया था, जिस पर उनकी पार्टनर दिव्या काफी उदास हुई थीं और रोने लगी थीं. दिव्या अग्रवाल को सांत्वना देने और उन्हें चुप कराने के लिए राकेश आगे आए. लेकिन राकेश का यूं दिव्या के पास जाना शमिता को पसंद नहीं आया और वो उनसे रूठ गईं. राकेश बापट ने भी शमिता को रूठे हुए नहीं रहने दिया, उन्हें मनाया और किस भी किया. इन दोनों की इस प्यारी सी नोंकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शमिता और राकेश…

आपको बता दें, शमिता शेट्टी अपने जीजा यानी राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद बिग बॉस का हिस्सा बनी थीं. शमिता के यूं बिग बॉस के घर में आने से लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया, लेकिन वो मजबूती से अपना खेल रही हैं. दूसरी तरफ, राकेश बापट एक तलाकशुदा एक्टर हैं. राकेश ने साल 2011 में अपनी को-एक्टर ऋद्धि डोगरा से शादी की थी. हालांकि, यह शादी मात्र आठ साल ही चल पाई और फिर दोनों अलग हो गए.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।