इंदौर में बाइक सवार ने कियोस्क संचालक से घर के बाहर एक लाख रुपये लूटे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश ने कियोस्क संचालक महेश मौर्या से घर के बाहर एक लाख रूपये लूट लिए। बारिश और बिजली जाने के कारण महेश रुपये घर ले आया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक घटना करीब आठ बजे की है। महेश का कालानी नगर में ही कियोस्क सेंटर है। शाम को बारिश के कारण बार बार लाइट बंद हो रही थी। महेश रुपये घर लेकर आ गया था। जैसे ही घर पहुंच बाइक खड़ी करने लगा एक बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गया। महेश के मुताबिक आरोपित की उम्र करीब 20 वर्ष के लगभग थी। उसने पीछा करने का प्रयास भी किया लेकिन आरोपित बाइक से फरार हो गया। एसपी महेशचंद जैन के मुताबिक घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाल कर तलाश की जा रही है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

बुलेट चोरी

महालक्ष्मी नगर में रहने वाले 52 वर्षीय आशीष सीते ने बुलेट चोरी होने के मामले में केस दर्ज कराया है। लसूड़िया थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपितों के सीसीटीवी भी मिले हैं, जिसमें चार बदमाश मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर बदमाश बाइक चोरी करके ले गए। आशीष ने बताया कि वे घर में सो रहे थे, बदमाश रात करीब दो बजे आए हैं। सुबह जब उनकी पत्नी उठी तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा था और बाइक भी अपने स्थान पर नहीं थी।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।