Bollywood News – 5G Network Case – जूही चावला ने सिंगल बेंच के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में दी चुनौती, मामले में आज होगी सुनवाई

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने 5G वायरलेस नेटवर्क मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। अभिनेत्री ने इस नेटवर्क से इंसान, जानवरों और वनस्पतियों पर रेडिएशन के दुष्प्रभाव का दावा करते हुए सिंगल बेंच के फैसले को डबल बेंच में चुनौती दी है।

दरअसल, सिंगल बेंच ने अभिनेत्री की याचिका को खारिज करते हुए उन पर 20 लाख का जुर्माना लगाया था। अब इस मामले में जूही की याचिका पर डबल बेंच 23 दिसंबर यानी गुरुवार को सुनवाई करेगी।

जूही चावला, वीरेश मलिक और टीना वचानी द्वारा दायर याचिका के मुताबिक अगर दूरसंचार उद्योग की 5G संबंधी योजनाएं पूरी होती है, तो धरती पर कोई भी इंसान, जानवर, पक्षी आदि इसके प्रतिकूल असर से बच नहीं सकेगा। इस सिलसिले में हाईकोर्ट ने जून में अभिनेत्री की याचिका को खारिज करते हुए तीखी टिप्पणी भी की थी। कोर्ट में अभिनेत्री के इस याचिका को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया था।

अभिनेत्री की याचिका को खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा था कि याचिकाकर्ता ने कानूनी प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल किया है। साथ ही कोर्ट देश में यह भी कहा था कि ऐसा लगता है कि यह याचिका सिर्फ प्रचार करने के मकसद से दायर की गई थी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।