Bollywood News – एक्टर-डायरेक्टर का 61 की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमारी, सेलेब्स ने जताया शोक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर-डायरेक्टर आरएनआर मनोहर का निधन हो गया है। बुधवार को 61 साल की उम्र में उन्होंने चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में आखिरी सांस ली।

रिपोर्ट्स की मानें तो मनोहर पिछले 20 दिनों से अस्पताल में डॉक्टर्स की देखरेख में थे। बता दें कि वे काफी बीमार थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। स्टूडियो ग्रीन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- हम एक्टर-डायरेक्टर आरएनआर मनोहर सर के निधन की खबर सुनकर दुखी हैं। वो एक अच्छे इंसान थे। उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है।

इन्होंने ने भी जताया शोक
म्यूजिक कंपोजर डी. इमान ने ट्वीट कर लिखा- आपकी आत्मा को शांति मिले आरएनआर मनोहर सर। उनके दोस्तों और परिवार के मेंबर्स के प्रति मेरी संवेदना। सन पिक्चर्स प्रोडक्शन के तहत नकुल और सुनैना अभिनीत उनके डायरेक्शन वाली फिल्म मसीलामणि में उनके साथ काम करने का मौका मिला था। तमिल एक्ट्रेस सुनैना ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया- मैं सदमे में बैठी हूं और मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा। मुझे यह कहने में दिक्कत हो रही है कि मनोहर सर नहीं रहे। सर के परिवार के लिए, कृपया मेरी संवेदना स्वीकार करें। भगवान आपको इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे।

असिस्टेंट के तौर पर की थी शुरुआत
आरएनआर मनोहर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत डायरेक्टर केएस रविकुमार के असिस्टेंट के तौर पर की थी। वे बैंड मास्टर और सूर्य चंद्रण जैसी फिल्मों के असिस्टेंट डायरेक्टर रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों के डायलॉग और स्क्रीनप्ले भी लिखा हैं, जिनमें कोलांगल, थेन्नावन, पुन्नगल पूवे जैसी फिल्में शामिल हैं। 2009 में उन्होंने कॉमेडी फिल्म मसीलामणि से डायरेक्शन की कमान संभाली थी। उन्होंने वेल्लोर वेल्लोर मावात्तम जैसी फिल्म का भी डायरेक्शन किया। बता दें कि उन्होंने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की थी, जिनमें वीरम, कोलांगल, वेडलम, आनंदवन कट्टलई, कप्पन और कैथी जैसी फिल्में शामिल हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।