Bollywood News – रिलीज से पहले फिल्म ’83’ पर मंडरा रहा खतरा, एक्ट्रेस समेत फिल्ममेकर्स पर दुबई की कंपनी ने किया केस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

दीपिका के अलावा साजिद नाडियावाला और कबीर खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. यहीं नहीं FZE ने फैंटम फिल्म्स समेत 4 अन्य पर आरोप लगाया है.
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 अभी रिलीज भी नहीं हुई है कि इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है. और ये विवाद करने वाला एक UAE बेस्ड फाइनेंसर है, जिसने कॉन्सपिरेसी और चीटिंग करने का आरोप लगाया है.
ये शिकायत मुंबई की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में दर्ज की गई है. शिकायत के मुताबिक 83 फिल्म के सभी को-प्रोड्यूसर्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है.
जिसमें दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है. दीपिका के अलावा साजिद नाडियावाला और कबीर खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. यहीं नहीं FZE ने फैंटम फिल्म्स समेत 4 अन्य पर आरोप लगाया है.
मामला दरअसल करीब 159 करोड़ के इंवेस्टमेंट का है जो कि FZE ने Vibri Media के जरिए फिल्म में इंवेस्ट किए थे. उनका मानना है कि ये इंवेस्टमेंट सिर्फ फिल्म के लिए थी ना कि पर्सनल खर्चे के लिए, इसके अलावा FZE का आरोप है कि उन्हें अच्छे खासे इंवेस्टमेंट के बाद भी फिल्म से दरकिनार किया था. अब तो उन्हें रिर्टन भी नहीं दिया जा रहा है.
खैर अब देखना होगा कि इस एफआईआर का क्रिसमस पर रिलीज हो रही 83 पर क्या असर पड़ता है. बता दें फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जिसमें दिखाया गाया कि भारत को 1983 के वर्ल्ड कप के शुरुआती दौर में हार का सामना करना पड़ता है.
फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कपिल देव सारे गेम को बदल देते है. 83 के वर्ल्ड कप पर आधारित इस फिल्म में देखने को मिलेगा कि कैसे पूर्व किक्रेटर और टीम इंडिया के कप्तान कपिल देव की अगुवाई में देश पहला वर्ल्ड कप जीता था.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।