Bollywood News – अक्षय कुमार की “सूर्यवंशी” को देश में मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, लेकिन ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा #BoycottSooryavanshi, जानें पूरा मामला

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बॉलीवुड इंडस्ट्री के खतरों के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाकेदार शुरुआत की है। सभी राज्यों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया फिल्म को मिली है,  पूरे देश में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पर कुछ लोग हैं जिन्हें ये रास नहीं आ रहा। पंजाब में रोहित शेट्टी की इस फिल्म को लेकर काफी गुस्सा है। लोग फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं सूर्यवंशी से ट्विटर पर भी लोग खफा है।
 

पंजाब में ‘सूर्यवंशी’ पर बवाल

पंजाब में फिल्म का विरोध किया जा रहा है। कुछ जगहों पर आंदोलनकारी किसानों ने फिल्म के शो को बीच में रोक दिया है। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि अक्षय कुमार केंद्र सरकार के काफी नजदीक हैं और राज्य में किसान केंद्र की नीतियों के विरुद्ध आंदोलन छेड़े हुए हैं। खबर है कि पंजाब के बुडलाधा में दो सिनेमाघरों में शनिवार 6 नवंबर को सुबह के शो नहीं हो सके हैं। इसी तरह रोपड़ में भी ‘सूर्यवंशी’ को रोक दिया गया है।

किसान एकता मोर्चा ने किया विरोध

बता दें कि पंजाब के किसान एकता मोर्चा ने अपने फेसबुक पेज पर भी इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की है। इस पोस्ट में लिखा, ‘वे आए, उन्होंने हमें लूटा और फिर हमको भूल गए। हम पंजाब के सिनेमाघरों में सूर्यवंशी के प्रदर्शन का सख्त विरोध करते हैं। हम उन्हें खुद को और ज्यादा नहीं लूटने देंगे।’

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।