Bollywood News – Akshay Kumar की सूर्यवंशी इस दिन होगी रिलीज, जाने 

sadbhawnapaati
2 Min Read

Bollywood News. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सूर्यवंशी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बीते साल रिलीज होने वाली इस यह फिल्म कोरोना महामारी की वजह से अटक गई। अब आखिरकार इससे जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।

जैसा की सभी जानते हैं, महाराष्ट्र में सिनेमाघरों के खुलने के ऐलान के साथ ही कई निर्माताओं ने अपनी फिल्म रिलीज के लिए डेट्स बुक कर ली है। इन्हीं निर्माताओं में से एक रोहित शेट्टी भी हैं, जिन्होंने कुछ समय पहले अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी को दिवाली पर रिलीज करने की जानकारी दी थी। हालांकि, फैंस उस तारीख के इंतजार में है जब यह बड़े पर दस्तक देगी। अब लोगों का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म रिलीज की बड़ी जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह फिल्म आने वाले 5 नवंबर को रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि, दीवाली के दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रभावित हो सकता है क्योंकि लोग पूजा और अन्य गतिविधियों में व्यस्त होते हैं। वहीं दिवाली के अगले दिन छुट्टी होती है जिसकी वजह से फिल्म कलेक्शन रिकॉर्ड बनाने में कामयाब होती है। ऐसे में 5 तारीख को रिलीज करने का मेकर्स का यह फैसला सही बताया जा रहा है। हालांकि, मेकर्स की ओर से इसपर कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द बड़ी घोषणा होगी।

बताते चलें कि पहले यह फिल्म 24 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण रिलीज डेट टल गई। इसके बाद इसे 2021 की शुरुआत में रिलीज करने की योजना बनाई गई। बहरहाल, लंबे इंतजार के बाद अब उम्मीद है जल्द दर्शक इसे सिनेमाघरों में देख सकेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि, यह एक कॉप ड्रामा फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही रणवीर सिंह और अजय देवगन गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे।

Share This Article