Bollywood News – सोनी म्यूजिक इंडिया के लैटेस्ट ट्रैक ‘प्यार…एकतरफा’ में अमाल मलिक, जैस्मीन भसीन चमके, इसे श्रेया घोसाल ने भी आवाज दी है

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

6 अक्टूबर, 2021: सोनी म्यूजिक इंडिया ने इस सीजन का अपना लैटेस्ट गीत ‘प्यार…एकतरफा’ पेश किया है, जो अधूरे और जोशीले प्यार की बात करता है। इस गीत को लिरिसिस्ट, पोइट और स्क्रीनराइटर मनोज मुंतशिर ने लिखा है तथा युवा आइकॉन अमाल मलिक ने इसको संगीतबद्ध किया है। अमाल ‘तू मेरा नहीं’, ‘कर गई चुल’, ‘बोल दो ना जरा’ जैसे कई अन्य चार्टबस्टर हिट सॉन्ग संगीतबद्ध कर चुके हैं। इस सिंगल को लीडिंग प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल और खुद अमाल मलिक द्वारा भावपूर्ण सिंगिंग के जरिए जानदार बनाया गया है।

‘प्यार…एकतरफा’ एक ऐसा प्यार है जो यादगार, पॉवरफुल, सर्वव्यापी और अधूरा है। म्यूजिक वीडियो में अमाल मलिक और अभिनेत्री जैस्मीन भसीन मौजूद हैं। वर्तमान और अतीत के बीच आवाजाही करने वाला

यह वीडियो एक पॉपुलर आर्टिस्ट अमाल पर केंद्रित है, जिसके पास दुनिया भर की शोहरत तो है, लेकिन वह जिसे बेहद प्यार करता है उसी को बहुत मिस कर रहा है। सुपरस्टार जैस्मीन के साथ उसका रोमांस हर गुजरते दिन के साथ तब तक खिलता हुआ प्रतीत होता है, जब तक कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के परिणामस्वरूप उसका दिल बुरी तरह से टूट नहीं जाता। उसे बिछोह झेलना पड़ता है। अमाल के पास प्यारी यादों के अलावा कुछ भी नहीं बचा है। वीडियो और गीत के बोल उन दोनों के दिलों पर गुजरने वाली भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करते हैं।

अपने लैटेस्ट सिंगल के बारे में बात करते हुए अमाल मलिक कहते हैं, “‘प्यार…एकतरफा’ एक बेहद खास गीत है जो एक रिश्ते के जुनून और गहराई को दर्शाता है। एकतरफा प्यार पर केंद्रित होने के बावजूद इस गीत का व्यापक स्वर बेहद सकारात्मक और उल्लासपूर्ण है। एकतरफा प्यार को किसी नकारात्मक भावना के रूप में दिखाने का इरादा नहीं था, बल्कि खुद प्यार की महानता पर मुहर लगाने का आइडिया था। मैं बड़ा खुश और आभारी हूं कि विलक्षण सिंगर श्रेया घोषाल ने इसे मेरे साथ गाया है।

नई रिलीज पर बोलते हुए श्रेया घोषाल ने कहा, “मुझे अमाल के साथ काम करके वाकई मजा आता है। यह रोमांचक अनुभव होता है और अमाल अपने काम के बारे में, म्यूजिक के बारे में बड़े भावुक हैं। हमारे बीच बहुत अच्छा तालमेल है, जिसके परिणामस्वरूप एकदम प्योर म्यूजिक बनता है“

मैं ‘प्यार…एकतरफा’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। यह एक मार्मिक प्रेम कहानी का सुंदर गीत है। कंपोजीशन यादगार है और वीडियो जादुई है – अभिनेत्री जैस्मीन भसीन

“रोमांटिक ट्रैक के मामलों में जो चीज वर्षों से कायम है, वह यह है कि संगीत प्रेमी इसके बोल कभी नहीं भूलते। ‘प्यार…एकतरफा’ को जो चीज और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती है, वह है इसकी सुखद कंपोजीशन, जो मेरे द्वारा लिखे गए बोलों को और अधिक प्रासंगिक और अर्थपूर्ण बनाती है।  लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर।

‘प्यार…एकतरफा’ अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है:  https://SMI.lnk.to/PyaarEkTarfaaVideo 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।