Bollywood News – पहले दिखाया रौब फिर हिरासत का नाम सुनते ही घुटनों पर आए आर्यन खान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

NCB के अधिकारी बोले हमारा ऑपरेशन अभी जारी, कई पहलू खंगाले जाने बाकी

Bollywood News .मुंबई: एनसीबी ने मुंबई से गोवा के सफर पर निकले कोर्डेलिया क्रूज शिप पर शनिवार की देर रात चल रही रेव पार्टी में छापे मारी की। रेव पार्टी में बाॅलीवुड के फेमस एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई लोगों को नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आर्यन खान से लंबे समय तक पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसीबीच खबर सामने आ रही है कि जब आर्यन रंगे हाथ पकड़े गए तो उन्होंने अधिकारियों पर रौब गालिब करने की खूब कोशिश की। हालांकि जब एनसीबी ने शिप को मुंबई तट पर ले चलने का आदेश दिया तो आर्यन के चेहरे का रंग फीका पड़ गया।

वह अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाने लगे। सूत्रों के मुताबिक आर्यन को जैसे ही बताया गया कि उसे हिरासत में लिया जा रहा है तो वह तुरंत घुटनों पर आ गया। उसने खुद को छोड़े जाने की विनती करते हुए दोबारा ऐसी हरकत न करने का बार बार वादा किया।

बता दें कि मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप पर पार्टी चल रही थी। यह Cordelia कंपनी का क्रूज है। एनसीबी से हुई पूछताछ के दौरान आर्यन खान ने खुद को निर्दोष बताया हालांकि कुछ रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि शाहरुख के बेटे ने कुछ समय बाद अपनी गलती मान ली।
सूत्रों के मुताबिक आर्यन ने शौकिया तौर पर ड्रग्स सेवन की बात भी कबूल की। इसके अलावा आर्यन खान के फोन की शुरुआती स्कैनिंग में ऐसे संदेश सामने आए हैं जो दिखाते हैं कि वह नियमित रूप से ड्रग्स का ऑर्डर और सेवन कर रहे थे।
आर्यन के अलावा ड्रग्स मामले में अरबाज मर्चेंट का नाम सबसे बड़ा माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि अरबाज मर्चेंट ही आर्यन खान को इस क्रूज पर लेकर आए थे। अरबाज मर्चेंट, आर्यन खान और सुहाना खान के दोस्त हैं। अरबाज एक एक्टर हैं।
एनसीबी ने इस मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. मुंबई एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े ने रविवार को बताया है क अभी मामले में जांच चल रही है और कई पहलुओं को खंगाला जाना बाकी है.

मुंबई एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कहा, ”इस मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया है. उनका मामले में जांच चल रही है. पूरा मामला सबसुडिश है. कई पहलू खंगाले जाने बाकी हैं. जांच में कई चीजों पर काम चल रहा है. उन्होंने बताया कि इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. ये सभी उस क्रूज पर ड्रग्स कंजम्पशन के लिए और सप्लाई के लिए लाए गए थे. गिरफ्तार आठ लोगों में से तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा चुका है, जबकि बाकी पांच लोगों को कल में पेश किया जाएगा.

उन्होंने आगे कहा कि एनसीबी की अभी कार्रवाई जारी है. कई जगहों पर एक्शन हो रहा है. एजेंसी ड्रग्स पैडलर को पकड़ने की कोशिश जारी रख रही है. हमारा ऑपरेशन अभी जारी है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।