Bollywood News – तनुज कुमार महाशब्दे उर्फ़ कृष्णन अय्यर द्वारा सूफ़ी गीत के ऑडियो का लोकार्पण

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Bollywood News. सुप्रसिद्ध टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कृष्णन अय्यर के रूप में अहम भूमिका निभाने वाले तनुज कुमार महाशब्दे ने लिबरेट लाइफ़ द्वारा प्रोड्यूस एवम् इन्दौर शहर के के गज़लकार-गीतकार अभिषेक ‘स्वामी’ द्वारा रचित दो सूफ़ी गीत ‘तुम्हें देखना बंदगी हो गई है’ व ‘किसी के इश्क़ में’ का लोकार्पण किया । 

 
मुम्बई से देवास पधारे तनुज कुमार महाशब्दे ने अपने निवास पर कुछ ख़ास लोगों के बीच नए वर्ष की शुरुआत के पहले ही दिन 1जनवरी 2022 को यह लोकार्पण किया ।
लोकार्पण के उपरांत लिबरेट लाइफ़ द्वारा उन्हें उनके  विशिष्ट अभिनय के लिए सम्मानित किया गया एवं उनके साथ ही लम्बे समय से उत्कृष्ट फ़िल्म पत्रकारिता के लिए जय सिंह रघुवंशी को भी सम्मानित किया गया । इस अवसर पर आर्टिस्ट  सुनील चौरसिया, ममता निगम सहित साहित्य, संगीत  व फ़िल्म से जुड़े हुए कुछ विशेष लोग उपस्थित थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।