Bollywood News – बुरी फिल्म तो बुरी ही होती है’…दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ पर कंगना ने कसा तंज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ को दर्शकों से काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोगों को फिल्म काफी पसंद आई, तो वहीं कुछ लोगों को फिल्म में दिखाए गए बोल्ड सीन से दिक्कत है।
जबकि हर कोई इस बात पर सहमत है कि ये दीपिका पादुकोण के बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक है, फिल्म की कहानी को भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

ऐसे में ‘गहराइयां’ को लेकर कंगना ने भी अपनी राय रखी है, जिसमें वो फिल्म को लेकर काफी भला बुरा कहती नजर आ ही हैं।

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मनोज कुमार और माला सिन्हा का खूबसूरत गाना ‘चांद सी महबूबा हो मेरी’ गाने का वीडियो साझा किया है। ये गाना साल 1965 में आई फिल्म ‘हिमालय की गोद में’ का है।

इस वीडियो मनोज कुमार नदी के किनारे बैठ गाना गा रहे हैं, तो वहीं माला सिन्हा उनके आस पास डांस कर रही हैं।

वीडियो साझा कर कंगना ने लिखा, मैं भी मिलेनियल हूं लेकिन मैं इस तरह का रोमांस समझती हूं। अब जो मिलेनियल या नए वर्ग या मॉडर्न होने के नाम पर परोसा जा रहा है, प्लीज ऐसा ना करें। बुरी फिल्म तो बुरी ही होती हैं।

आप चाहे जितना भी अंग प्रदर्शन कर लो या फिर पोर्नोग्राफी दिखा लो, लेकिन इसके नाम पर फिल्म को नहीं बचाया जा सकता है। और ये फैक्ट है कि कोई गहराइयां वाली बात नहीं है।’

‘गहराइयां’ शकुन बत्रा द्वारा बनाई गई एक कॉम्पलेक्स रिलेशनशिप पर आधारित फिल्म है। इससे पहले उन्होंने ‘कपूर एंड संस’ को निर्देशित किया था।

‘गहराइयां’ के कुछ पहलू ऐसे हैं जो लोगों को पसंद नहीं आए हैं। लोगों ये फिल्म निराशाजनक लग रही है। बात करें फिल्म की कहानी की तो, दीपिका पादुकोण के किरदार (अलीशा) को अपनी चचेरी बहन (टिया) अनन्या पांडे के प्रेमी से प्यार हो जाता है। फिल्म एक फैमिली ड्रामा, मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे और भौतिकवादी खोज पर आधारित है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।