Bollywood News – बॉलीवुड  सिंगर, रैपर  यो यो हनी स‍िंह की पत्‍नी शाल‍िनी तलवार ने पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

 

 यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) बॉलीवुड सिंगर, रैपर और एक्टर भी हैं जो इंडस्ट्री में हनी सिंह के नाम से फेमस हैं. उनके खिलाफ पत्नी शालिनी ने तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की है. पॉपुलर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Honey Singh) अब परेशानियों से घिरते नजर आ रहे हैं. उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने उन पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद अब कोर्ट ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी कर दिया है.

तीस हजारी कोर्ट पहुंचा मामला.
यो यो हनी सिंह बॉलीवुड सिंगर, रैपर और एक्टर भी हैं जो इंडस्ट्री में हनी सिंह के नाम से फेमस हैं लेकिन उनका असली नाम है हृदयेश सिंह. वहीं अब सिंगर के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में मामला पहुंच चुका है. हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार की तरफ से दायर याचिका आज मजिस्ट्रेट के सामने रखी गई जिसके बाद कोर्ट ने एक नोटिस जारी कर हनी सिंह से जवाब तलब किया है. उनके जवाब देने के लिए 28 अगस्त तक का समय दिया गया है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।