Bollywood News – सिक्योरिटी के बावजूद  कैटरीना-विक्की के वेडिंग वेन्यू से वीडियो वायरल, राजस्थानी स्टाइल में कपल का वेलकम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की चर्चा इन-दिनों सुर्खियों में है. दोनों आगामी 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में शाही अंदाज में सात फेरे लेंगे.

उनकी शादी को लेकर हर रोज नए अपडेट्स सामने आते रहते हैं. बीते सोमवार को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल वेडिंग वेन्यू पहुंच चुके हैं.

होटल मैनेजमेंट की ओर से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का महल में भव्य स्वागत किया गया. रिपोर्ट्स की माने तो जैसे ही दोनों कपल होटल पहुंचे, वैसे ही आतिशबाजी की गई और सभी मेहमानों का फूल-माला पहनाकर राजस्थानी स्टाइल में स्वागत किया गया.

आपको बता दें कि, दोनों आगामी 9 दिसंबर को होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में शाही अंदाज में सात फेरे लेंगे. शादी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं.

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी को खास बनाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं. दोनों ने 700 साल पुराना किला बुक किया है. जिसे रॉयल ढंग से सजाया जाएगा.

वहीं सारे फंक्शन के लिए अलग से थीम डिसाइडेड है. रिपोर्ट्स की मानें तो अब कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दो तरह से शादी करेंगे. दोनों इंडियन ट्रेडिशनल और क्रिश्चियन रिती-रिवाजों से शादी करेंगी.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।