Bollywood News – ड्रग्स केस: कल दो घंटे तक NCB के सवालों का जवाब देती रहीं अनन्या पांडे, आज फिर वॉट्सऐप चैट को लेकर बुलाया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

Bollywood News.मुंबई में क्रूज ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस अनन्या पांडे से एनसीबी की पूछताछ खत्म हो गई है। एनसीबी ने आर्यन खान और उनके बीच वॉट्सऐप चैट को लेकर अनन्या पांडे से गुरुवार को करीब 2 घंटे पूछताछ की है। अनन्या पांडे की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं, एनसीबी ने बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को उन्हें फिर से तलब किया है। अनन्या पांडे कल शाम 4 बजे एनसीबी ऑफिस पहुंचीं थीं और करीब दो घंटे बाद शाम 6.15 पर वहां से निकलीं हैं।

बता दें कि आज सुबह ही एनसीबी की एक टीम अनन्या पांडे के घर पर पहुंची थी। टीम ने इसके बाद शाहरुख खान के बंगले मन्नत पहुंचकर उनकी मैनेजर से आर्यन खान के बारे में जानकारी मांगी। इसके अलावा शाहरुख खान से कहा गया कि यदि उनके पास बेटे की कोई और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मौजूद है तो उसे सौंप दें।

अनन्या और आर्यन खान के बीच हुए कुछ चैट मिले हैं.

चंकी पांडे की बेटी अनन्या शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की करीबी दोस्त हैं। एनसीबी को अनन्या और आर्यन खान के बीच हुए कुछ चैट मिले हैं। इन्हीं को लेकर पूछताछ के लिए एनसीबी की टीम अनन्या के घर पहुंची थीं। एनसीबी के हाथ जो चैट आए हैं, उनमें आर्यन कथित तौर पर ड्रग्स को लेकर बात कर रहे हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।