Bollywood News – फरहान और शिबानी 21 फरवरी को करने जा रहे शादी, जावेद अख्तर ने किया कंफर्म

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News. फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की अफवाहें आखिर सच साबित हुईं। इस बात की पुष्टि खुद फरहान के पिता जावेद अख्तर ने की।
मीडिया के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, फरहान के पिता और अनुभवी गीतकार जावेद अख्तर ने पुष्टि की कि शादी 21 फरवरी को हो रही है।

उन्होंने मीडिया को बताया, “हां, शादी हो रही है। इसका जिम्मा वेडिंग प्लानर के हाथ में है।” जावेद अख्तर ने कहा कि सुरक्षा मानदंडों को ध्यान में रखते हुए, शादी में खास लोग ही शामिल होंगे।

अभी नहीं भेजे गए इन्विटेशन

जावेद ने बॉम्बे टाइम्स से कहा, “स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट है कि हम बड़े पैमाने पर कुछ भी होस्ट नहीं कर सकते हैं।

इसलिए, हम केवल कुछ लोगों को बुला रहे हैं। यह एक बहुत ही साधारण शादी होगी। खैर अभी तक तो निमंत्रण भी नहीं भेजेंगे गए हैं।”

अपनी होने वाली बहू शिबानी दांडेकर के बारे में बात करते हुए, जावेद अख्तर ने कहा, “वह बहुत अच्छी लड़की है। हम सभी उसे बहुत पसंद करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फरहान और वह एक-दूसरे को समझते हैं।

2018 से कर रहे डेटिंग

शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर ने 2018 में डेटिंग शुरू की थी। अभिनेता ने पहले सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं – शाक्य और अकीरा।

फरहान अख्तर की आखिरी फिल्म तूफान थी, जिसे राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने निर्देशित किया था। अभिनेता प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ अभिनीत जी ले जरा नामक एक फिल्म का भी निर्देशन करेंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।