Bollywood News – ‘उतरन’ की ‘इच्छा’ ने जबरदस्त अंदाज में की धुनुची आरती, लुक पर फिदा हुए फैंस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Bollywood News.टेलीविजन धारावाहिक ‘उतरन’ से घर- घर में ‘इच्छा’ के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री टीना दत्ता इन दिनों अपने लुक्स से सभी को इम्प्रेस कर रही हैं। टीना दत्ता सोशल मीडिया पर फैंस को बताती रहती हैं कि वो ना केवल एक सीधी- साधी संस्कारी लड़की हैं बल्कि समय आने पर ग्लैमरस और स्टाइलिश भी बन सकती हैं। अब हाल ही में टीना दत्ता के विजयादशमी लुक पर फैंस फिदा हो गए हैं।

टीना दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी कई बेहद खूसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में विजया दशमी के मौके पर टीना दत्ता ने मां दुर्गा की धुनुची आरती की है। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को टीना दत्ता के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में टीना जिस ग्रेस के साथ डांस कर रही हैं वो खूब पसंद किया जा रहा है।

इसके अलावा टीना ने कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में टीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। टीना दत्ता ने विजयादशमी के दौरान क्रीम रंग का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने मेहरून रंग की चुनरी और मेहरून रंग का ही ब्लाउज पहना हुआ है। इसके साथ टीना ने चोकर और छोटे कान के बूंदे पहने हुए हैं। टीना दत्ता के इस लुक को खूब पंसद किया जा रहा है। उनके फैंस इस लुक की जमकर तारीफें कर रहे हैं।
बता दें कि टीना दत्ता छोटे पर्दे की संस्कारी बहूके नाम से भी जानी जाती हैं। टीना ने कलर्स टेलीविजन के मशहूर शो ‘उतरन’ में ‘इच्छा’ का किरदार निभाया था। अपने इस रोल से टीना ने दर्शकों के दिलों पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी सराहा भी। इस दारावाहिक में टीना के साथ रश्मि देसाई और नंदीश संधू भी नजर आए थे। छोटे पर्दे पर एक संस्कारी बहू की छवि बनाने वाले टीना असल जिंदगी में वह काफी बोल्ड हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।