Bollywood News – मलाइका अरोड़ा अपने वायरल डांस वीडियो पर हुईं ट्रोल, ट्रोलर्स से निपटने के लिए उठाया ये बड़ा कदम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का भी नाम शामिल है. दोनों अक्सर एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जताते रहते हैं. अर्जुन और मलाइका को अक्सर साथ-साथ स्पॉट होते देखा गया है. मलाइका सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर योगा और जिम की इमेज और वीडियो अक्सर शेयर करती रहती हैं. मलाइका ने हाल ही में अपने योगा पार्टनर सर्वेश शशि के साथ अपने डांस का एक वीडियो पोस्ट किया था. फैंस ने वीडियो में उनके डांस की तारीफ की, लेकिन कुछ नेटिजंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया. इसके बाद एक्ट्रेस ने ट्रोल्स से निपटने के लिए एक फैसला किया.मलाइका ने इस इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया. इस डांस वीडियो पोस्ट को अब तक 3 लाख 30 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं. एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने भी उनके डांस को लाइक किया है. एक्ट्रेस के इस डांस वीडियो के पोस्ट पर एक भी कमेंट नहीं दिखाई दे रहा है.

इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, ‘सभी लोगों को गुड मॉर्निंग. चलो आज थोड़ा ढीला (योग) करते हैं. हम सभी योग के प्रेमी हैं और हम सभी को दिल से जरूर डांसर होना चाहिए. Malaikas Move Of The Week न केवल इसलिए फन है क्योंकि यह एक डांस है, बल्कि इसलिए भी इंटरेस्टिंग है क्योंकि आप अपने पसंद के गाने पर डांस कर सकते हैं. अपना सॉन्ग चुने और अपना डांस वीडियो बनाएं और वीडियो को मुझे और @sarvayogastudios को टैग करके शेयर करें. आप लोग उठें, मेरे साथी और भाई सर्वेश शशि के साथ डांस करें.’

मलाइका ने लंबे समय तक अर्जुन कपूर से अपने रिलेशनशिप को छुपाए रखा था. बाद में दोनों ने रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकार कर ली थी. कपल रात के खाने के लिए बाहर जाने, छुट्टियां मनाने से जुड़े अपने पोस्ट अक्सर शेयर करते रहते हैं.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।