Bollywood News – श्रद्धा कपूर का बुजुर्ग के प्रति रिएक्शन देख भड़के लोग, कहा- शर्म आनी चाहिए

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

Bollywood News.  बॉलीवुड एक्टर्स के लिए आजकर पैपराजी नई मुसीबत बनकर आए हैं। कुछा ऐसा ही हुए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ जिन्हें हाल ही में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, इसका वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया यूजर्स श्रद्धा के उपर बुरी तरह से भड़क गए। इसकी वजह थी एक बुजुर्ग शख्स, जिसके प्रति श्रद्धा का रवैया लोगों को पसंद नहीं आया और वो कमेंट कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

हाथ फैलकर मदद मांग रहा था बुजुर्ग

दरअसल, हाल ही में श्रद्धा कपूर को उनके दोस्तों के साथ मुंबई के जूहु स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान का वीडियो पैपराजी विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में नजर आ रहा है कि श्रद्धा जैसे ही रेस्टोरेंट से बाहर निकल अपने दोस्तों से बात करती हैं वहां एक बुजुर्ग आदमी हाथ जोड़े उनसे मदद मांगता हुआ पहुंच जाता है। लेकिन श्रद्धा उसपर ध्यान तक नहीं देती।

 

वीडियो देख भड़के लोग

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने श्रद्धा कपूर के रिएक्शन पर गुस्सा जाहिर किया है। लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस ने मदद मांग रहे बूढ़े शख्स को देखा तक नहीं। लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि एक्ट्रेस को ऐसा करते हुए शर्म आनी चाहिए थी। एक यूजर ने लिखा कि ये लोग करोड़ों कमाते हैं पर किसी जरूरतमंद की मदद नहीं कर सकते है। एक कमेंट ये भी था कि ये सिर्फ कैमरे के सामने दान करते हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।