Bollywood News – प्रकाश राज ने परेश रावल की फिल्म ‘डियर फादर’ के राइट्स खरीदे, निर्माता रतन जैन ने की खबर की पुष्टि

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Bollywood News. बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक प्रकाश राज है। जिनके अभिनय के लोग कायल हैं। बता दें कि जिस भी फिल्म में वो रोल अदा करते हैं, उस किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाते हैं।

फिलहाल एक्टर परेश रावल की फिल्म “डियर फादर” थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। जानकारी के लिए बता दें कि गुजराती सिनेमा में परेश रावल की वापसी 40 साल बाद होने वाली है। जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बड़ी खबर सामने आई है कि, बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बेताज बादशाह प्रकाश राज ने परेश रावल की इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं।

इसके साथ ही ये फिल्म अब साउथ की अलग-अलग भाषाओं में बनाई जाएगी। आपको बता दें कि प्रकाश राज को “डियर फादर” की कहानी बेहद पसंद आई और इसलिए उन्होंने इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए।

आपको बता दें कि प्रकाश राज, परेश रावल और निर्माता रतन जैन के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं, और इसी वजह से उन्हें इस फिल्म की कहानी के बारे में मालूम पड़ा।

इस खबर की पुष्टि गुजराती फिल्म डियर फादर के निर्माता रतन जैन ने कर दी है। रतन जैन का कहना है कि, “जी हां, प्रकाश राज ने फिल्म के रीमेक के राइट्स खरीद लिए हैं।

उन्हें फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई, और उन्होंने फैसला किया कि रीमेक के राइट्स जल्द ही खरीद लिए जाएं। इसके अलावा जब रतन जैन से हिंदी रीमेक के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि क्यों नहीं ?

अभी हम अपनी गुजराती फिल्म की रिलीज पर ध्यान देना चाहेंगे क्योंकि ये 4 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इसके बाद ही हिंदी रीमेक के बारे में सोचेंगे”।

फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि ये फिल्म परेश रावल के प्ले डियर फादर का फिल्मी वर्जन है। जिसमें एक बाप और बेटे-बहू की कहानी है।

इस फिल्म के मुख्य किरदारों में गुजराती सिनेमा के मशहूर एक्टर चेतन धनानी और एक्ट्रेस मानसी पारेख हैं। इस फिल्म की कहानी के ये 3 ही अहम किरदार हैं।

आप को बता दें कि इस फिल्म को उमंग व्यास ने डायरेक्ट किया है, और रतन जैन और गणेश जैन ने प्रोड्यूस किया है। इस प्ले के राइटर स्वर्गीय उत्तम गडा थे। ये फिल्म 4 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।