Bollywood News – बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म होगी रणबीर-आलिया की ‘ब्रह्मास्त्र’, जानिए

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Bollywood News.  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला मोशन पोस्टर बुधवार को रिलीज किया गया. ये मोशन पोस्ट दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में बहुत ही भव्य इंतजामों के बीच लॉन्च किया गया. इस मौके पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी भी मौजूद थे. जबसे इस फिल्म की घोषणा हुई है, तबसे इसके बजट को लेकर अलग-अलग खबरें आ रही हैं.
बता दें कि अयान मुखर्जी की इस सुपरहीरो फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शन के सहयोग से बनाया जा रहा है. यह फिल्म पहले इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होने थी, लेकिन कोरोनावायरस के चलते फिल्म की रिलीज डेट को अभी के लिए टाल दिया गया है. फिल्म पर अभी तक काफी खर्चा किया जा चुका है, जिसका खुलासा खुद रणबीर कपूर ने ब्रह्मास्त्र के पोस्टर के लॉन्चिंग इवेंट पर किया.
अब तक फिल्म पर किए जा चुके हैं इतने करोड़ रुपये
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रणबीर कपूर से इवेंट के दौरान फिल्म के बजट को लेकर सवाल किया गया था, जिसका जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा- ‘500 करोड़ अब तक लग गए हैं.’ रणबीर कपूर का ये बयान इस ओर इशारा करता है कि फिल्म में अभी शायद और भी खर्चा हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बन जाएगी. इससे पहले सबसे महंगी फिल्म का तमगा रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 के नाम है. ऑनलाइन रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म का बजट करीब साढे चार करोड़ रुपये का था.
फिल्म ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर काफी रोमांचक दिखाई पड़ता है. फिल्म में रणबीर कपूर शिवा नामक लड़के की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे पहले ही एहसास हो जाता है कि कुछ गलत घटने वाला है. उसके अंदर एक सुपर पावर है, जिसका इस्तेमाल वह शायद लोगों की भलाई के लिए करने वाला है. इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।