Bollywood News – नेटफ्लिक्स सीरीज ‘कैट’ में अंडरकवर जासूस बनेंगे रणदीप हुड्डा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Bollywood News. बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के नए प्रोजेक्ट का ऐलान हो गया है। रणदीप नेटफ्लिक्स की आगामी रिवेंज ड्रामा सीरीज ‘कैट’ में नजर आएंगे। इस सीरीज में रणदीप एक अंडरकवर जासूस की भूमिका को निभाएंगे, जिसके लिए रणदीप हुड्डा भी पूरी तरह तैयार हैं।

शो का निर्देशन बलविंदर सिंह जंजुआ कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘सांड की आंख’ और ‘मुबारकां’ जैसी फिल्में लिख चुके हैं। इस सीरीज का पहला पोस्टर नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें रणदीप हुड्डा का लुक भी देखने को मिल रहा है।

इस पोस्टर में रणदीप हुड्डा एक सरदार की भूमिका में हैं, जिनके सिर पर पगड़ी है और चेहरे पर जख्म भी है। दूसरी तरफ पोस्टर में एक बंदूर और कुछ गोलियां भी नजर आ रही हैं।

इस पोस्टर के साथ लिखा है, ‘जब आप प्रतिद्वंद्वी गिरोहों से संबंधित हों तो विकल्प कम और खतरनाक होते हैं। हम अपनी सीटों के किनारे पर हैं क्योंकि CAT की कहानी जल्द ही यहां होगी।’ रणदीप हुड्डा ने भी इस पोस्टर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

इस पोस्टर के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘जब छिपने के लिए कुछ नहीं है तो आप कहां जाते हैं? मैं कैट की घोषणा करने के लिए और अधिक उत्साहित नहीं हो सकता, जहां ड्रग्स, छल और खतरे एक साथ अराजकता को सुलझाने के लिए आते हैं।’

रणदीप हुड्डा की इस सीरीज में पंजाब के भीतरी इलाकों की कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें गिरोह के सरगनाओं, पुलिस और राजनीतिक शक्तियों के बीच मादक पदार्थों की तस्करी की साजिश में एक निर्दोष व्यक्ति को फंसा दिया जाता है। कहानी पंजाब की जमीन की है, तो साफ है कि इस सीरीज में हिंदी के साथ-साथ पंजाबी भाषा का तड़का भी मिलेगा।

हुड्डा के लिए यह उनकी पहली भारतीय नेटफ्लिक्स सीरीज होगी। वह साल 2020 में अमेरिकी एक्शन-थ्रिलर ‘एक्सट्रैक्शन’ में नजर आए थे। रणदीप हुड्डा ने कहा कि कैट में वैश्विक दर्शकों के लिए अपील करने के लिए सभी तत्व हैं।

इसने मुझे एक सरल लेकिन दिलचस्प पटकथा में एक अभिनेता के रूप में नए पहलुओं को तलाशने का मौका दिया है। सीरीज पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।