Bollywood News – ऋचा चड्ढा और अली फजल की है 8 साल की रिलेशनशिप, अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बॉलीवुड के पावर कपल की लिस्ट में एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा का नाम भी शामिल हैं। पिछले 8 सालों से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यही वजह है कि दोनों को शादी में बंधते देखने का इंतजार भी सभी को है। इस साल अप्रैल महीने में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन कोविड-19 के चलते उन्हें यह शादी टालनी पड़ी, लेकिन दोनों जल्द ही शादी करना चाहते हैं।

खबरों की माने तो अली और ऋचा अगले साल यानी 2022 के मार्च महीने में शादी करने वाले हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर उनकी शादी दो शहरों मुंबई और दिल्ली में होगी, लेकिन ये एक निजी समारोह होगा। शादी में केवल परिवार और करीब के लोग ही शामिल होंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋचा और अली फजल के पास अगले साल अप्रैल में कई प्रोजक्ट्स हैं, इसलिए कथित तौर पर इस कपल ने तय किया है कि वे मार्च में शादी के बंधन में बंधेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अली फजल इस समय हॉलीवुड पर ध्यान दे रहे हैं इसलिए उन्होंने अपनी शादी के लिए बसंत ऋतु (मार्च के महीने) को चुना।

अली फजल और ऋचा चड्ढा ने फिल्म ‘फुकरे’ और फुकरे रिटर्न्स में एक साथ काम किया था। इसी फिल्म के दौरान इन दोनों को एक दूसरे को जानने का मौका मिला और इनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई। फिलहाल अब फुकरे की तीसरी फ्रेंचाइजी भी आने वाली है जिसमें एक बार फिर से ये दोनों कलाकार एक साथ नजर आएंगे। ऋचा ने कई सारी फिल्मों जैसे गैंग्स ऑफ वासेपुर, फुकरे, मसान अन्य में काम किया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।