Bollywood News – केजीएफ चैप्टर 2 के बाद संजय दत्त और रवीना टंडन करेंगे धमाका

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

काफी समय से कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर चर्चा है और इसके साथ दो और लोगों की चर्चा है जो कि इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं संजय दत्त और रवीना टंडन के बारे में जो कि इस फिल्म में धमाका करते नजर आने वाले हैं।

जो बहुप्रतीक्षित यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 में स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। रवीना टंडन और संजय दत्त काफी समय के बाद स्क्रीन साझा करने जा रहे हैं,

कुछ समय पहले अभिनेत्री रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर संजय के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की थी और लिखा था कि ये मेरे सबसे पसंदीदा अभिनेता हैं। लेकिन अब जो खबर हम आपको लिए लेकर आए हैं वो काफी चौकाने वाली है क्योंकि केजीएफ 2 के बाद भी दोनों एक बड़ा धमाका करेंगे।

पता चला है कि दोनों एक फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं और इसके लिए दोनों की काफी उत्साहित हैं। मिड डे की एक खबर के मुताबिक ये फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा होगी और एक नए निर्देशक द्वारा निर्देशित किया जाएगा।

ये खबर सामने आने के बाद 90 के दशक की ये शानदार जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आई है और देखना शानदार होगा कि एक बार फिर से ये दोनों कैसा धमाका करते हैं।

संजय दत्त लगातार फिल्में कर रहे हैं लेकिन काफी कम ऐसी फिल्में हैं जो कि इस वक्त सफल साबित हो रहीं हैँ। केजीएफ चैप्टर 2 से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि संजय दत्त निगेटिव रोल में बड़ा धमाका करने वाले हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।