Bollywood News – 400 करोड़ के बजट की फिल्म में नज़र आएंगे संजय दत्त, सेकंड वर्ल्ड वॉर पर बन रही फिल्म

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Bollywood News. बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर में शुमार संजय दत्त के हाथ एक मेगा प्रोजेक्ट लगा है। वो 400 करोड़ रुपए से बनने वाली फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘मुन्ना भाई’ महाराजा का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म द्वितीय विश्व युद्ध पर बन रही है। इसमें संजय दत्त ‘गुड महाराजा’ बनेंगे। चलिए संजय दत्त के इस नये प्रोजेक्ट के बारे में बताते हैं।

बॉलीवुड फिल्मेकर विकाश वर्मा इस मूवी को बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म गुजरात के महाराजा जाम साहब दिग्विजयसिंह जी रणजीतसिंह जी के जीवन पर आधारित होगी।

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान महाराजा जाम साहब दिग्विजयसिंह ने सोवियत रूस से बचाए गए 1000 पॉलिश बच्चों को बलाचडी, गुजरात में शरण दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने 9 सालों तक उनका ख्याल रखा।

उन्होंने रहने, खाने और पढ़ाई, हर चीज़ का इंतजाम किया था।वे बच्चे महाराजा साहब को प्यार से ‘बापू’ भी कहते थे।

पोलैंड में जाम साहब दिग्विजय सिंह के नाम से कई प्रोजेक्ट हैं चल रहे

इन्हीं शरणार्थी बच्चों में एक बच्चा बाद में पोलैंड का पीएम बना और महाराजा “जाम साहब दिग्विजय सिंह” को अमर कर दिया।

पोलैंड की राजधानी वारसा में कई सड़कों के नाम जाम साहब के नाम पर है।इतना ही नहीं वहां कई योजनाएं भी उनके नाम पर चलती है।

विकास वर्मा ने मूवी की तैयारी शुरू की

विकाश वर्मा ने युद्ध की दिल छू लेने वाली सच्ची कहानी पर आधारित अपने अगले प्रोजेक्ट ‘द गुड महाराजा’ की तैयारी शुरू कर दी है।

विकाश वर्मा ने कहा, ‘इस तरह की मास्टरपीस कहानी जो दुनिया के इतिहास में एक खास मौके पर रची-बसी हो, तो फिल्म से जुड़े हर एक पक्ष के लिए रिसर्च सबसे महत्वपूर्ण हो जाती है।

चाहे वो स्क्रिप्टिंग हो, डायलॉग्स हों, ऐक्शन हो, कॉस्ट्यूम आदि हों, दर्शकों के लिए सिनेमा का सबसे प्रामाणिक अनुभव लाने के लिए फिल्म का हर डिपार्टमेंट गहरी रिसर्च करने में लगा हुआ है।’

संजय दत्त के अलावा ये किरदार आएंगे नजर

इस मूवी में संजय दत्त के अलावा गुलशन ग्रोवर, दीपराज राणा, शरद कपूर और नाज़िया हुसैन नजर आएंगे। वहीं, पोलैंड के एक्टर एना एडोर, कैट क्रिस्टियन, अन्ना गुज़िक, नतालिया बाक, पावेल चेक, सिल्विया चेक, जेरज़ी हैंडज़लिक और जेसेक बिंदा भी मूवी में अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।