Bollywood News – फिटनेस सेंटर के बाहर स्पॉट हुई सारा अली खान, देखें क्या बोली 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News.अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो अपनी फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित के फिटनेस सेंटर से बाहर निकलते हुए दिख रही हैं।

अभिनेत्री की इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में सारा जिम वियर में फिटनेस सेंटर से निकलकर अपनी कार की ओर जा रही हैं। इस वीडियो में सारा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

एक्ट्रेस की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में सारा अली खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बता रही हैं कि स्क्विड गेम में वो होती तो उनका किरदार कैसा होता। इस वीडियो में सारा अपनी दोस्त के साथ दौड़ती दिख रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, अगर स्क्विड गेम में सारा अली खान होती तो उसकी अभिवादन करने की शैली भी वही होती।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।