Bollywood News – शाहरुख़ की मजाकिया मन्नत सच में हुई पूरी,आर्यन खान ड्रग्स रैक्ट केस में ‘मन्नत’ पर छापा मारने की तैयारी में एनसीबी!

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

पेशी से पहले NCB ने आर्यन से लंबी पूछताछ की. जैसे ही आर्यन खान के गिरफ्तार होने की खबर मीडिया में चली. इसके बाद शाहरुख खान व आर्यन खान के पुराने वीडियो की सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आ गई. कोई यूजर्स कैसी तस्वीर व वीडियो शेयर कर रहा है तो कोई कैसी फिलहाल जो वीडियो सबसे ज्यादा धूम मचा हैं वह 24 साल पुराना है. जिसमें किंग खान खुद मजाकिया अंदाज में कह रहा है कि उनके बेटे को भी ड्रग्स सेक्स का एक्सपीरियंस करना चाहिए. वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है.

बॉलीवुड सोर्सेज का कहना है कि आर्यन खान ने मन्नत में ड्रग्स रखे जाने की जानकारी एनसीबी को दी है। इसी आधार पर एनसीबी ने ‘मन्नत’ की तलाशी लेने की तैयारी पूरी कर ली है। हालांकि शाहरुख के वकील सतीश मानशिंदे ने कोर्ट में एनसीबी से यह वचन लेने की कोशिश जरूर की है कि आर्यन के मामले में मन्नत पर छापा नहीं मारा जाएगा।

ध्यान रहे, सोमवार को आर्यन खान की जमानत के लिए वकील सतीश मानशिंदे बहुत मेहनत की थी, लेकिन एनसीबी के तर्कों के आगे उनकी एक नहीं चली। एनसीबी ने कोर्ट को बताया कि आर्यन खान के लिंक इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट से होसकते हैं। इसकी जांच और पूछताछ जरूरी है। शुरुआती जांच में आर्यन खान उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के मोबाइल फोन से संदिग्ध डिटेल्स मिली हैं।

एनसीबी चाहता है कि आर्यन खान और उनके दोस्तों को ड्रग्स सप्लाई करने वाला गैंग कौन है, ये लोग इस गैंग के संपर्क में कैसे आए। इसके अलावा और कौन-कौन लोग ड्रग्स के धंधे में लिप्त हैं। एनसीबी की ओर से यह भी कहा गया कि आर्यन खान के वॉट्सऐप चैट में कई अज्ञात लोगों से भी चैट हैं। ये चैट ड्रग्स के थोक खरीद के बारे में है। इसकी जांच होनी अभी बाकी है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।