Bollywood News – साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का निधन, जिम में एक्सरसाइज करते वक्त आया हार्ट अटैक, बॉलीवुड भी शॉक्ड

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का निधन हो गया है। उनके निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। उनके निधन की खबरें सामने आती ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर से शोक की लहर छा गई है। डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा, बोनी कपूर, तमिल फिल्म डायरेक्टर राज एंड डीके, बॉबी के अलावा एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी, एक्टर विवेक ओबेरॉय और सोनू सूद ने भी पुनीत राजकुमार से आस्मिक निधन शोक व्यक्त किया है। सितारे लगाातार ट्वीट कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
हार्ट अटैक से हुआ निधन
रिपोर्ट की मानें तो 46 साल के पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें बेंगलुरू के विक्रम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह आईसीयू में थे जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। एक्टर को साउथ फिल्म आकाश ,अरसु, मिलन और वंशी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने 29 से ज्यादा साउथ की फिल्मों में काम किया है।
साउथ से लेकर बॉलीवुड सितारों ने जताया दुख
अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन पर हैरानी जताते हुए डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर लिखा- मृत्यु में कोई पक्षपात नहीं है और यह किसी को भी अपनी मर्जी और इच्छा से मार देगा। बॉलीवुड फिल्म मेकर बोनी कपूर ने अपना दुख प्रकट करते हुए लिखा – पुनीत राजकुमार के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा। एक शक्तिशाली अभिनेता, जिसने अपने अविश्वसनीय काम से लोगों का दिल जीता। परिवार के प्रति संवेदनाएं ।
विवेक ओबेरॉय भी एक्टर के निधन से बेहद शॉक्ड हैं। विवेक अपने पोस्ट में लिखा कि वह पुनीत राजकुमार को हमेशा करेंगे, क्योंकि वह सभी के दिनों में जीवित रहेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।