Bollywood News – 22 दिसंबर को रणवीर सिंह की “83” का स्पेशल प्रीमियर मुंबई में, 1983 के विजेता टीम के क्रिकेटर्स शामिल होंगे 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कबीर खान द्दारा निर्देशित फ़िल्म 83 अपनी रिलीज से महज कुछ ही दिन दूर है । ऐसे में फ़िल्म के लिए लोगों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है । भारत की ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती रणवीर सिंह स्टारर 83 पिछले डेढ़ साल से अपनी रिलीज का इंतजार कर रही है ।

और अब फ़ाइनली फ़िल्म का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि यह फ़िल्म 24 दिसंबर 2021 को थिएटर में बड़े पैमाने पर 2डी के साथ 3डी में रिलीज हो रही है । इससे पहले 15 दिसंबर को जेद्दा में आयोजित हुए रेड सी फिल्म फेस्टिवल में 83 का वर्ल्ड प्रीमियर किया गया जहां फ़िल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला ।

रणवीर सिंह स्टारर 83

और अब मेकर्स मुंबई में 22 दिसंबर 2021 को 83 का स्पेशल प्रीमियर करने वाले हैं जिसमें फ़िल्म की स्टार कास्ट के साथ-साथ 1983 की विजेता टीम के क्रिकेटर्स शामिल होंगे ।

रणवीर के अलावा फ़िल्म में ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी फ़िल्म में नज़र आएंगे । दीपिका पादुकोण इस फ़िल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी ।

83 फिल्म का निर्माण दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है । यह फ़िल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में क्रिसमस के दौरान 24 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी ।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।