Bollywood News – Mouni Roy के साथ पब्लिक प्लेस पर हुई ऐसी हरकत, डर के मारे सहम उठीं टीवी की नागिन, देखें Video

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

टेलीविजन की नागिन बन घर-घर में छाईं एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी खास जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

मौनी को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव देखा जाता है। साथ ही एक्ट्रेस बीते लंबे समय से अपनी शादी को लेकर भी चर्चाओं में छाई हुई हैं।

इसी बीच मौनी का एक वीडियो (Mouni Roy Video) सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। जिसमें एक फैन की हरकत देख एक्ट्रेस अनकम्फर्टेबल होने के साथ ही डरती नजर आई हैं।

मौनी कपूर के लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो (Mouni Roy Spotted Video) को वुम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है।

जिसमें एक्ट्रेस व्हाइट कलर की डीप नेक थाई हाई स्लिट ए-लाइन ड्रेस में हमेशा की तरह बेहद सिजलिंग और बोल्ड नजर आ रही हैं। क्लिप में देखा जा सकता है कि मौनी के गाड़ी से उतरते ही फैंस उनकी एक झलक पाने और सेल्फी क्लिक कराने के लिए बेताब हो गए हैं।

वीडियो में ये भी साफ नजर आ रहा है कि, एक शख्स मौनी को देखने के बाद अपना आपा खो बैठता है। साथ ही उन्हें बार-बार टच यानी छूने की कोशिश करता है।

शख्स की इस हरकत से मौनी अनकम्फर्टेबल हो जाती हैं, जो उनके चेहरे से भी साफ झलक रहा है। मौनी के इस वीडियो को अबतक इंस्टाग्राम वर्ल्ड में तकरीबन 20 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

मौनी के स्पॉटेड वीडियो पर फैंस ने प्रतिक्रियाओं की लाइन लगा दी है। इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,’अगर मैं भी वहां होती तो डर जाती।’

दूसरे ने लिखा,’प्लीज लोगों…ये सब भी इंसान ही हैं, थोड़ा इज्जत दिखाया करिए।’ वहीं, एक अन्य लिखते हैं,’अगर सेलिब्रिटी हटा दो तो वो एक लड़की भी है…ऐसा करना बिल्कुल गलत है।

‘ ऐसे ही बाकी लोग भी कमेंट कर उस शख्स की क्लास लगाते देखे गए हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।