Bollywood News – 71 के हुए सुपरस्टार रजनीकांत; एक फिल्म के लिए करते हैं इतना चार्ज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 सुपरस्टार रजनीकांत एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपने अभिनय से साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपना लोहा मनवाया है। आज भी युवाओं में उनको लेकर क्रेज देखने को मिलता है। अपने एक्शन से रजनीकांत युवा कलाकारों को भी टक्कर देते हैं। सिर्फ साउथ इंडिया ही नहीं बल्कि हमारे देश से लेकर दुनियाभर में सुपरस्टार रजनीकांत को चाहने वाले हैं। रजनीकांत की हर फिल्म को देखने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं और रिलीज होते ही हाउस फुल हो जाता है।
एक्टर रजनीकांत को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। उन्हें साउथ में तो थलाइवा और भगवान कहा जाता है। फिल्मों में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड समेत बड़ी संख्या में प्रसिद्ध सम्मान मिल चुके हैं। रजनीकांत का जन्‍म 12, दिसंबर, 1950 में बेंगलुरू में रहने वाले एक मराठी परिवार में हुआ था, हालांकि उनका परिवार आर्थिक रुप से अच्छा नही था जिस वजह से वो बेंगलुरू ट्रांसपोर्ट सर्विसेज में कंडक्टर बन गए। इस दौरान उन्हें ये आभास हुआ है उनमें कई सारी खूबियां है और इसी वजह से उन्होंने ये नौकरी छोड़ दी और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। जल्द ही अपने बोलने के अलग अंदाज और दमदार अभिनय की बदौलत वह साउथ सिनेमा के सुपस्टार बन गए। देश ही नहीं विदेशों में भी रजनीकांत के स्टाइल की कॉपी होने लगी।
सुपरस्टार रजनीकांत की गिनती सबसे अधिक कमाई करने वाले सुपरस्टार्स में होती हैै। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत एक फिल्म के लिए लगभग 50 करोड़ तक चार्ज  करते हैं, लेकिन उनके बारे में कहा जाता है कि अगर फिल्म फ्लॉप हो जाए तो प्रोड्यूसर को वे अपनी फीस तक वापस कर देते हैं। इसी के साथ रजनीकांत चैरिटी में भी काफी पैसा खर्च करते हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानी जाए तो रजनी कांत 365 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। रजनीकांत उन स्टार्स में से हैं जिन्होंने अपने करियर के लिए बहुत संघर्ष किया है। एक समय था, जब शुरुआती फिल्मी करियर में रजनीकांत ने सिर्फ दो हजार रुपये से शुरुआत की थी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।