Bollywood News – बॉलीवुड में मचा तहलका – करण जौहर की पार्टी में हुआ कोरोना विस्फोट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

करीना कपूर खान, सीमा खान, अमृता अरोड़ा और महीप कपूर जैसे सितारों ने अपने सोशल मीडिया से कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी. कई लोग इन सबकी इस हालत का जिम्मेदार करण जौहर को ठहरा रहे हैं.
‘कभी खुशी कभी गम’ के 20 साल पूरे होने की खुशी में कई सितारे करण जौहर की पार्टी में शरीक हुए थे. इसी पार्टी के बाद से कई सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव हो गए. जहां एक ओर ओमिक्रोन का खतरा गहरा रहा है वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड में कई सितारों का एक साथ कोरोना संक्रमित होने से तहलका मच गया है. करण जौहर की पार्टी में करीना कपूर, आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा, सीमा खान, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर और अर्जुन कपूर समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. ऐसे माहौल में कई लोग करण जौहर के पार्टी करने के फैसले को लापरवाही करार दे रहे हैं.
करीना कपूर खान का घर हुआ सील
करण जौहर की पार्टी में हाजरी लगाने से पहले करीना कपूर रिया कपूर के घर में हुई क्रिसमस पार्टी में भी गईं थीं. इस पार्टी में मसाबा गुप्ता, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर समेत बॉलिवुड की बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं.
बॉलीवुड सेलेब्स पर मंडराया खतरा
फिलहाल,अमृता और करीना के फ्लैट को सील कर दिया गया है लेकिन अब भी कई सितारों पर कोविड का खतरा लगातार मंडरा रहा है. बता दें कि अमृता और करीना के कॉन्टैक्ट में आए 30 लोगों का RTPCR कराया गया है जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।