Bollywood News – टॉलीवुड एक्टर साई धरम तेज बाइक दुर्घटना में घायल ,हालत खतरे से बाहर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News. टाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस साई धरम तेजशुक्रवार की रात को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक वह 18 लाख की 1160 सीसी स्पोर्ट्स बाइक से राईदुर्गम केबल ब्रिज से आइकिया की तरफ जा रहे थे, कि अचानक से वो स्किड होकर गिर गए। बेहोशी की हालत में उन्हें मेडिकॉवेरहाॅस्पिटल ले जाया गया। उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था इससे उनके सिर पर चोट नहीं लगी।
डॉक्टरों के अनुसार उनके आंख के पास, छाती में और पेट में चोटें आई हैं, मगर अभी वो खतरे से बाहर हैं। उन्हें अपोलो अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। अपोलो अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि वो खतरे से बाहर हैं, उनको सिर, स्पाइनल कॉर्ड जैसे अंगों में कहीं भी अंदरूनी चोटें नहीं आई हैं लेकिन फिर भी उन्हें 48 घंटे वेंटिलेटर में ऑब्जरवेशन में रखा गया है। साथ ही कहा कि वो जल्द ठीक हो जाएंगे।

उनके एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद से फैंस काफी परेशान हो रहे थे। उनकी दुर्घटना की खबर सुनते ही परिवार के लोगों में भाई वैष्णव तेज, अंकल पवन कल्याण और कजिन वरुण तेज अस्पताल पहुंचे।

वहीं उनकी टीम ने एक बयान जारी कर बताया है कि साई बिल्कुल ठीक हैं।ई की टीम ने कहा-‘एक्टर बिल्कुल ठीक हैं और धीरे धीरे और ठीक हो रहे हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं हैं। हाॅस्पिटल में उनकी देखभाल की जा रही है। स्थिर होने के बाद उन्हें इलाज जारी रखने के लिए अपोलो अस्पताल में शिफ्ट किया गया।’
माधापुर पुलिस ने कहा कि केबल ब्रिज पर जा रहे साई धरम तेज की बाइक फिसल गई। सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जाएगी और दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना के कारण किसी और को कोई चोट नहीं आई है. उन्होंने हेलमेट पहन रखा था और शराब नहीं पी हुई थी
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।