Bollywood News – Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding: कटरीना-विक्की की शादी में गेस्ट बना ये इंटरनेशनल फोटोग्राफर, जानते हैं कौन है वो?

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

दूल्हा-दुल्हन रेडी हैं. वेन्यू रेडी हैं. वेडिंग ड्रेस और मेहंदी की तैयारी भी हो चुकी है. अब बस बचे थे शादी में आने वाले गेस्ट, तो लो जी वो काम भी धीरे-धीरे पूरा होता जा रहा है.

हम सब जानते हैं कि कटरीना और विक्की की शादी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे शिरकत करने वाले हैं. पर ये पूरा सच नहीं है, क्योंकि कपल की वेडिंग में सिर्फ देश से ही नहीं, बल्कि विदेश से भी मेहमान आने वाले हैं.

इंटरनेशनल फोटोग्राफर को मिला है इन्वाइट
अगले महीने विक्की-कटरानी राजस्थान के एक आलीशान रिजॉर्ट में शादी करने वाले हैं. कपल की शादी में इंटरनेशनल फोटोग्राफर मारियो टेस्टिनो को भी बुलाया गया है. मारियो टेस्टिनो एक इंटरनेशनल फैशन फोटोग्राफर हैं, जिन्होंने 2017 में कटरीना का टॉवल बेस्ड फोटोशूट किया था. मारियो के साथ कटरीना का फोटोशूट एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा था.

शूट के बाद कटरीना ने एक पोस्ट भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि #TowelSeries की शूटिंग के दौरान अद्भुत अनुभव के लिये शुक्रिया @mariotestino. आपको फिर जल्दी हमसे मिलने आना चाहिये. वैसे किसे पता था कि कटरीना की ये ख्वाहिश इतनी जल्दी पूरी हो जायेगी और मारियो टेस्टिनो उनकी शादी में आयेंगे.

कबीर खान के घर हुआ था रोका

दीवाली के मौके पर कटरीना कैफ और विक्की कौशल का रोका उनके करीबी दोस्त कबीर खान के घर हुआ था. इन दिनों हर तरफ दोनों की शादी का हल्ला है. कहा जा रहा है कि कटरीना महारानी स्टाइल में शादी करना चाहती थीं. इसलिये कपल ने शादी के लिये वेडिंग वेन्यू राजस्थान रखा है. इनकी शादी को लेकर अब तक इतनी चीजें सामने आ चुकी हैं कि वेडिंग पिक्चर्स का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है.

चलो फिर आने वाले दिनों में एक और शाही शादी के लिये तैयार रहो.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।