Bollywood News – विक्की कौशल ने शादी से पहले लिया इतना महंगा अपार्टमेंट, कैटरीना और विक्की यहीं होंगे शिफ्ट  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

विक्की कौशन ने जुहू में किराए पर एक नया अपार्टमेंट लिया है कहा जा रहा है कि शादी के बाद कैटरीना और विक्की यहीं पर शिफ्ट होने वाले हैं

मुंबईः चर्चा है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दिसंबर में शादी करने वाले हैं।

ये अफवाहें सालों से उड़ रही हैं। दोनों ने कभी खुलकर इस बारे में कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया। लेकिन फिल्मी इवेंट्स में साथ-साथ नजर आने के बाद उनके प्रशंसक उनके दोस्त होने से ज्यादा का अंदाजा लगा लेते हैं।

इस बीच खबर है कि विक्की कौशल ने जुहू में किराए पर एक नया अपार्टमेंट लिया है। कहा जा रहा है कि शादी के बाद कैटरीना और विक्की यहीं पर शिफ्ट होने वाले हैं। गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी यहीं रहते हैं। ऐसे में विक्की-कैटरीना, अनुष्का-विराट के पड़ोसी होने वाले हैं।

हालांकि अन्य अफवाहों की तरह, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। न्यूज18 से बात करते हुए एक रियल एस्टेट एजेंट ने बताया है कि विक्की ने जुलाई में जुहू अपार्टमेंट को किराए पर लिया है। और पैसे भी जमा कर दिए हैं। रियल एस्टेट एजेंट वरुण सिंह के मुताबिक, विक्की ने 5 साल के लिए जुहू के राजमहल में एक अति-शानदार इमारत किराए पर लिया है। विक्की इस अपार्टमेंट में 8वीं मंजिल पर रहेंगे।

एजेंट के मुताबिक विक्की ने इस अपार्टमेंट के लिए जुलाई में भुगतान किया था। विक्की ने सिक्योरिटी के तौर पर 1.75 करोड़ रुपए दिए हैं। शुरुआती 36 महीनों के लिए किराया 8 लाख रुपये प्रति माह है। अगले 12 महीनों के लिए, यह 8.40 लाख रुपये प्रति माह होगा। और बाकी 12 महीने विक्की कौशल 8.82 लाख रुपये प्रतिमाह किराया देंगे।

बात कैटरीना की करें तो फिलहाल वह रोहित शेट्टी निर्देशित और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म सूर्यवंशी में नजर आ रही हैं। फिल्म 5 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दूसरी ओर, विक्की को आखिरी बार सरदार उधम सिंह में देखे गए थे। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और विक्की के अभिनय की खूब तारीफें की गईं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।