ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा बॉयकॉट पठान, शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ समेत पूरे बॉलीवुड को बायकॉट करने की मांग

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Bollywood News. बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ काफी समय से चर्चा में है।

हाल ही में पठान का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था और फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन आज अचानक फिल्म ‘पठान’ को बायकॉट करने की मांग हो रही है।

ट्विटर पर लगातार पठान बायकॉट ट्रेंड हो रहा है और यूजर्स फिल्म को बायकॉट करने के लिए एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं।

हालांकि दूसरी तरफ देखा जा सकता है कि लोग ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने की अपील भी करते दिखाई दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ट्वीटर पर क्यों कर रहे हैं लोग ‘पठान’ को बायकॉट करने की मांग।

इसलिए हो रही ‘पठान’ को बायकॉट करने की मांग-

इस समय फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देश भर में छाई हुई है और फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों की सच्ची कहानी दिखाई गई है, जिसे देखने के बाद लोग काफी भावुक हैं।

ऐसे में फिल्म को लेकर किसी भी बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स की प्रतिक्रिया न आने से ट्वीटर पर यूजर्स खासा नाराज दिखाई दे रहे हैं और शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ समेत पूरे बॉलीवुड को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

द कश्मीर फाइल्स का समर्थन, फिल्म पठान का बायकॉट-

एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,’ पहले ही बॉलीवुड, सभी खान, कपूर, रोशन, दीपिका, रणवीर, के जौहर का बहिष्कार कर चुके हैं।

जाइए और ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखिए और उनके काम का समर्थन कीजिए। पहले ही देख चुके हैं, फिर से देखेंगे। इसी के साथ पठान बायकॉट का हैशटैग भी यूज किया गया।

इसी तरह से एक दूसरे यूजर ने महानायक अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘फिल्म पर चुप हैं बॉलीवुड के बड़े सितारे…”द कश्मीर फाइल्स”।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ सकता है असर-

पठान बायकॉट करने के साथ ही ट्विटर पर जैसे मीम्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स शाहरुख खान को लेकर एक से बढ़कर एक मीम्स शेयर कर रहे हैं।

अगर बात करें पठान की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 2023 जनवरी में रिलीज किया जाएगा और अब ऐसे में बायकॉट की मांग उठने से ‘पठान’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।