कलेक्टर के निर्देश पर अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एफआईआर भी होगी दर्ज 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई की श्रृंखला में आज जिला प्रशासन ने इन्दौर शहर के वार्ड 9 में आने वाले गाडराखेड़ी क्षेत्र में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलवाया और मौके पर किया गया अतिक्रमण हटवाया।
ऑपरेशन भूमाफिया के तहत कलेक्टर मनीष सिंह के मार्गदर्शन में प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। पिछले दिनों कलेक्टर को शिकायत मिली थी कि गाडराखेड़ी स्थित 5 एकड़ जमीन पर अवैध कॉलोनी भूमाफिया दिनेश साहू, अजय सिंह ठाकुर उर्फ बबली ठाकुर, बंते यादव सभी बाणगंगा निवासी के साथ योगेश काला व अन्य द्वारा काटी जा रही है।
तहसीलदार मल्‍हारगंज अनिल जैन ने बताया कि दरअसल यह जमीन मनोरमा खासगीवाल  और माधुरी गोडबोले के नाम पर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है और इन दोनों की मृत्यु हो चुकी है। इनका कोई वारिस ना होने के चलते भूमाफियाओं की नजर इस खाली जमीन पर पड़ी और अपने नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए और पिछले कुछ दिनों से अवैध कॉलोनी का निर्माण शुरू कर दिया। मौके पर सीमेंट कंक्रीट की सड़क के साथ अन्य विकास कार्य बिना अनुमति के ही शुरू हो गए। नगर तथा ग्राम निवेश से न तो अभिन्यास मंजूर करवाया गया और ना ही निगम के कॉलोनी सेल से विकास अनुमति ली गई। कमला नेहरू नगर के पास स्थित 5 एकड़ जमीन पर अवैध कालोनी काट कर नोटरी और कच्ची लिखा पढ़ी कर प्लाट बेचे जा रहे थे। कलेक्टर मनीष सिंह को मल्हारगंज तहसीलदार द्वारा मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी, जिसमें ये फर्जीवाड़ा साबित हुआ।  जिसके आधार पर आज कलेक्टर ने इस अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलवाया। अब एसडीएम द्वारा नगर निगम को एफआईआर दर्ज करवाने के लिए पत्र भी लिखा जा रहा है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।