इंदौर जा रही बस पलटी3 की मौत, 22 घायल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

वर्मा ट्रैवल्स की बस शुक्रवार तड़के छिंदवाड़ा के मैनिखापा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बालाघाट से इंदौर जा रही थी बस,  हादसे में 2 महिलओं समेत 3 यात्रियों की मौत की सूचना है। हादसे में 22 लोग घायल हैं, जिसमें से कुछ की हालत गंभीर है। घायलों को बस की खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। घायलों को छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों की संख्या ज्यादा होने की वजह से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

वर्मा ट्रैवल्स की स्लीपर एसी बस क्रमांक (एमपी 040 पी ए 4363) गुरुवार रात बालाघाट से इंदौर के लिए निकली थी। बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। रास्ते में मैनीखापा के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर एंबुलेंस के साथ पुलिस पहुंची। घायलों को बस की खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर निकाला गया।

लावघोघरी थाना पुलिस के मुताबिक बस में सवार दो महिला एक अन्य यात्री की मौत हुई है। दोनों महिलाएं बालाघाट की हैं। हादसे में घायल 22 यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

[/expander_maker]

बस की खिड़कियों के कांच तोड़कर घायलों को निकाला गया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
20 Comments