कैबिनेट बैठक : प्रदेश में फसल नुकसान का सर्वे सैटेलाइट से होगा, अस्पताल प्रबंधन के लिए अलग कैडर के प्रस्ताव को भी मंजूरी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को वल्लभ भवन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिवराज सरकार ने कई अहम प्रस्ताव को मंजूरी दी।
इसमें प्रदेश में फसल का नुकसान का सर्वे सैटेलाइट से कराने और अस्पताल प्रबंधन के लिए अलग कैडर के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
गृहमंत्री मंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में अब फसल नुकसान का सर्वे सैटेलाइट से किया जाएगा। शिवराज कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सर्वे से जुड़ी व्यवाहारिक दिक्कत को दूर कर किसान भाईयों को बड़ी राहत प्रदान की है।
वहीं, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत स्वीकृत पदों के लिए 4 कैडर बनाए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। मरीजों के लिहाज से यह निर्णय अहम है क्योंकि अब अस्पताल प्रबंधन के लिए अलग कैडर बन जाने से डॉक्टर अब अतिरिक्त दायित्व से मुक्त होकर उनकी बेहतर देखभाल कर सकेंगे।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनातर्गत किसानों को फसल की क्षति होने पर वित्तीय सहायता के लिए 2020-21 से 2022-23 तक के लिए कुल राशि 17072.30 करोड़ का वित्तीय आकार निर्धारित करते हुए निरंतर रखे जाने का निर्णय लिया गया है।
बिजली खपत पर किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को 22 हजार 800 करोड़ रुपए सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है।

बुरहानपुर जिले में उत्पादन और रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण टेक्सटाइल क्लस्टर स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। टेक्सटाइल क्लस्टर स्थापना से रोजगार के 4 हजार नए अवसर सृजित होने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश के मूल निवासियों के लिए 3 नए पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।

इनमें मध्य प्रदेश गौरव सम्मान, शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार, टीम और नवाचार के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार शामिल है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।