सैनानियों के बलिदान को भुला नहीं सकते : सत्यनारायण पटेल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

‘बलिदान दिवस’ पर की स्वतंत्रता सेनानियों के घर-घर जाकर नाम पट्टिका लगाने के अभियान की हुई शुरुआत
इन्दौर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गीता रामेश्वरम पारमार्थिक न्यास, अ.भा. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन एवं नेताजी सुभाष मंच, इन्दौर के संयुक्त तत्वावधान में आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के घरों पर जाकर पहली बार उनकी नाम पट्टिका लगाई जा रही है।
इस अभियान की शुरुआत पूर्व विधायक एवं अ.भा. राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को हम भारतवासी कभी भुला नहीं सकते। उन्हीं बदौलत देश को अंग्रेज फिरंगियों से आजादी मिली।
संगठन के अध्यक्ष मदन परमालिया ने बताया कि देश की आजादी में अपना सर्वस्व निछावर करने वाले देश के महान क्रांतिकारी अमर बलिदानी भगतसिंह, राजगुरू के बलिदान दिवस के अवसर पर मालवा प्रांत और देश में पहली बार आजादी में अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीद परिजनों के घरों पर नाम पट्टिका लगाने की शुरुआत की।
सबसे पहले सैनानी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मोहन माथुर के निवास स्थान पर जाकर शाल-श्रीफल, पुष्पमाला से स्वागत कर उनके नाम की पट्टिका लगाई गई एवं स्व. स्वतंत्रता सेनानी शिवनारायण वैद्य के यहां पर भी सम्मान कर पट्टिका लगाई गई।
इस मौके पर इंजीनियर संजय जयंत भी उपस्थित थे। परमालिया ने आगे बताया कि इन्दौर जिले में 772 के लगभग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जिनकी स्मृति चितस्थाई रहे। इन्हीं की याद में यह अभियान चलाया जा रहा है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।