इंदौर में बगैर अनुमति शादी करने में पकडाए, अलग अलग मामलो में माँ ,भाई रिश्तेदारों पर दर्ज हुआ प्रकरण

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 इंदौर में बगैर अनुमति शादी करना महंगा पड़ रहा है बिगत दिनों इस तरह के मामलो में प्रकरण दर्ज होकर गिरफ्तारियां हो रही है कल मंगलवार शाम ब्रज विहार कालोनी में अपने छोटे भाई अजय गोयल की बिना अनुमति शादी करने पर पुलिस ने नरेन्द्र पुत्र शंकरलाल गोयल और मित्र परम पुत्र देवी सिंह परमार के खिलाफ लाकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया है। राऊ थाना पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि ब्रज विहार कालोनी में बिना अनुमति शादी हो रही है, शादी में भीड़ इकट्ठी थी, अनुमति मांगी तो नहीं मिली। इस दौरान कई मेहमान भाग गए। पुलिस ने भाई और उसके दोस्त के अलावा अन्य मेहमानों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

एक अन्य मामले में राऊ थाना पुलिस ने बिना अनुमति लड़के की शादी करने वाले एक परिवार के तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दूल्हे अर्जुन की 50 वर्षीय मां आशाबाई पत्नी राधेश्याम तंवर निवासी नयापुरा, 39 साल के जीजा राजेश पुत्र रमेश तंवर निवासी हासलपुर और 18 वर्षीय भानजा आयुश पुत्र चंद्रशेखर भाटी निवासी केट रोड सुखनिवास के खिलाफ कर्फ्यू उल्लंघन के तहत धारा 188 की कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान नयापुरा स्थित एक घर में शादी समारोह आयोजित हो रहा था। पूछताछ की तो पता चला शादी हो चुकी है और दूल्हा-दुल्हन का रिसेप्शन चल रहा है। यहां पर कई लोग भीड़ लगाए एक साथ खड़े थे, पुलिस ने शादी की अनुमति मांगी तो उनके पास नहीं मिली। इसके बाद कई मेहमान वहां से भाग गए। मौके पर मां, भानजे और जीजा को गिरफ्तार किया है। आरोपित कोरोना महामारी से फैलने वाले खतरनाक संक्रमण को नजरअंदाज कर लोगों को बीमार कर रहे थे |

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।