प्लास्टिक अपशिष्ठ प्रबंधन पर सीईपीआरडी द्वारा प्रेस्टिज कॉलेज में सेमिनार आयोजित

Rajendra Singh
By
Rajendra Singh
पर्यावरण संरक्षण एवं जैविक खेती के प्रति प्रशिक्षण
3 Min Read

इन्दौर। सीईपीआरडी (पर्यावरण संरक्षण अनुसंधान एवं विकास केन्द्र) द्वारा प्रेस्टिज इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग मेनेजमेंट एण्ड रिसर्च के सहभाग में पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरण अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय “प्लास्टिक अपशिष्ठ प्रबंधन के लिए परिपत्र व्यवस्था” (Circular Economy for Plastic Waste Management) पर केन्द्रित रहा।

कार्यक्रम का शुभांरभ तुलसी पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। डॉ. अनिल भंडारी, उपाध्यक्ष, सीईपीआरडी (कार्यक्रम अध्यक्ष) ने सभी मंचासीन, वरिष्ठ पर्यावरणविद, अतिथि एवं श्रोतागण विशेष तौर पर विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए सीईपीआरडी का परिचय दिया। उन्होंने वर्तमान पर्यावरण स्थिति एवं विषय से संबंधित स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए समाधान भी दिये। प्रेस्टिज इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग मेनेजमेंट एण्ड रिसर्च, इन्दौर के डॉ. पीयुष चौधरी ने संस्था का परिचय दिया।

मुख्य वक्ता हिमांशु तिलवनकर, सस्टेनिबिलिटी एवं एन्वार्यमेंटल मेनेजमेंट एक्सपर्ट ने विषय अनुसार प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण के बारे में जानकारी दी एवं इसका समाधान कैसे हो सकता है? इस बारे में उन्होंने अपने संबोधन में प्रेजेंटेशन के साथ-साथ प्लास्टिक से होने वाले विभिन्न पर्यावरण प्रदूषण के आंकडे प्रस्तुत किये तथा समाधान हेतु तकनीक के उपयोग की जानकारी दी। सर्कुलर इकॉनोमी द्वारा किस प्रकार प्लास्टिक वेस्ट को खत्म किया जाए, इसकी भी विस्तृत जानकारी दी।

पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. दिलीप वागेला कार्यक्रम में विशेष वक्ता के रूप शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण विज्ञान के बारे महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी। पेड़ काटने से लेकर प्लास्टिक के उपयोग तथा इसमें हाने वाले पर्यावरण हानि के बारे बताया।

विशेष अतिथि डॉ. साधना सोडानी ने बताया कि किस तरह प्लास्टिक को खत्म किया जा सकता है एवं इसके लिये उन्होंने विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई। डॉ. दिलीप वागेला, हिमांशु तिलवनकर एवं डॉ. साधना सोडानी को सीईपीआरडी एवं प्रेस्टीज महाविद्यालय की ओर से स्वागत एवं स्मृति चिन्ह डॉ. अनिल भंडारी, डॉ. पीयुष चौधरी, डॉ. बिंदिया शर्मा, दिनेश जिंदल एवं सुनील व्यास द्वारा भेंट किये गये।

इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रेस्टिज महाविद्यालय के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार रवि तिवारी ने किया।

Share This Article
Follow:
पर्यावरण संरक्षण एवं जैविक खेती के प्रति प्रशिक्षण