मौसम में परिवर्तन, कई जिलों में छाए बादल, इन जिलों में लू का अलर्ट, जानें अपडेट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

अलग-अलग स्थानों पर एक साथ 4 वेदर सिस्टमों के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश का मौसम  (MP Weather Update Today 21 March 2022)बार बार बदल रहा है। पिछले 24 घंटे में देशभर में सबसे अधिक 43 डिग्री तापमान खरगोन में रिकार्ड किया गया। प्रदेश में हवाओं के रूख बदलने के साथ आज सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए हुए। मध्य प्रदेश  के कई जिलों में लू का असर देखने को मिल रहा है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 21 मार्च 2022 सोमवार को आधा दर्जन जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है और 16 किमी/ घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग (MP Weather Report) के मुताबिक, आज 21 मार्च 2022 को ग्वालियर, सतना, खंडवा, खरगोन और दमोह जिलों में लू चलने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। रंगपंचमी यानि 22 मार्च से गुना-अशोकनगर लू की चपेट में रहेगा।पिछले 24 घंटे में सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा और नर्मदापुरम, रतलाम और खरगोन में लू का असर देखने को मिला। नर्मदापुरम में रविवार रात का तापमान 23.8 डिग्री और दिन का 41.8 डिग्री सेल्सियस होने से सबसे गर्म दिन रहा।वही सीधी, रतलाम और शाजापुर की रातें गर्म रही। दमोह में पारा 23.4 तो उमरिया, खरगोन, सतना, सागर, टीकमगढ़, खंडवा, राजगढ़, रायसेन, मंडला और उज्जैन में 20 डिग्री के पार तापमान रहा। जबलपुर में रात का पारा 23.5 डिग्री, इंदौर में 21.8, राजधानी भोपाल में 20.5 और ग्वालियर में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, मध्य प्रदेश में हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी होने से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। वर्तमान में पाकिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बनने से पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ । दक्षिण-पूर्वी मप्र एवं उससे लगे विदर्भ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है और उत्तर प्रदेश से कर्नाटक तक एक ट्रफ बना हुआ है, जो दक्षिण-पूर्वी मप्र पर बने चक्रवात से होकर गुजर रहा है। ऐसे में 4 वेदर सिस्टमों के चलते हवाओं का रूख दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हो रहा है और लू चल रही है।23 मार्च से बन रहे पश्चिमी विक्षोभ से वर्तमान विक्षोभ को उत्तर भारत की ओर आगे भी बढ़ा सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चक्रवात ‘आसनी’ के असर के चलते राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और विदर्भ में तापमान में कमी और अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।वही कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है।24 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने से बर्फबारी और बूंदाबांदी होगी। इसके असर इंदौर सहित प्रदेशभर का तापमान नहीं बढ़ेगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।