जमानत में काम आई सोशल मीडिया पर की गई चैंटिंग |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

जमानत में काम आई सोशल मीडिया पर की गई चैंटिंग |

हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने एमबीए के एक छात्र को अंतरिम जमानत का लाभ दिया है। तलाकशुदा महिला ने आत्महत्या की तो सुसाइड नोट में प्रेमी द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया था। इस पर छात्र ने हाई कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

छात्र मोहित त्रिवेदी ने अधिवक्ता विकास शर्मा के जरिए याचिका दायर की थी। इसमें उल्लेख किया कि महिला से प्रेम संबंध थे। लॉकडाउन लगने के बाद 5 अप्रैल को दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। इस अवधि में दोनों की मुलाकात नहीं हुई। केवल सोशल मीडिया के जरिए बात हो रही थी। 16 अक्टूबर को महिला ने आत्महत्या कर ली, लेकिन इसके पहले चैटिंग में उसने बताया कि पिता ने उसकी शादी तय कर दी है। लड़के की मूंछ है। रंग भी साफ नहीं है, इसलिए वह उससे शादी नहीं करना चाहती, लेकिन महिला ने सुसाइड नोट में मोहित पर प्रताड़ना के आरोप लगा दिए।

मोहित की ओर से बताया गया कि वह एमबीए का छात्र है। हर परीक्षा में अव्वल रहा है। केवल नाम लिख देने से आरोपी नहीं बनाया जा सकता। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मोहित को तीन लाख रुपए के निजी बांड पर जमानत दी।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
10 Comments