मुख्यमंत्री चौहान ने क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोशी की पुस्तक का विमोचन किया 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर पद्मश्री सुशील दोषी द्वारा संपादित पुस्तक, “बुक ऑफ वर्ल्ड कप क्रिकेट टी-20, 2007 टू 2021” का निवास कार्यालय में विमोचन किया।
इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भोपाल रीजन के चीफ जनरल मैनेजर बिनोद कुमार मिश्रा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने सुशील दोषी को पुस्तक के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप जैसे व्यक्तित्व प्रदेश का गौरव हैं मुख्यमंत्री चौहान ने दोषी को अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
विमोचित पुस्तक में वर्ल्ड कप क्रिकेट से संबंधित विस्तृत सांख्यिकी जानकारियां दी गई हैं पुस्तक का आमुख अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारतीय क्रिकेटर करसन घावरी द्वारा लिखा गया है पुस्तक में क्रिकेट पर 9 आलेख क्रिकेट क्रिकेट ग्राउंड की विभिन्न फील्ड पोजीशंस का विवरण दिया गया है। पुस्तक में 16 विश्वविख्यात क्रिकेट खिलाड़ियों के रंगीन छायाचित्र भी हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।