मध्यप्रदेश में लॉकडाउन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लिया महत्वपूर्ण फैसला देखे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राज्य के सभी शहरी इलाकों में आठ अप्रैल से रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने आदेश दिया कि शाजापुर शहर में आज रात से और छिंदवाड़ा में कल आठ अप्रैल से अगले सात दिन तक पूर्ण लाकडाउन लागू रहेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया, ‘कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए आज (मुख्यमंत्री) निवास में बैठक कर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में आगामी तीन माह तक सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार), सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक ही कामकाज होगा। शनिवार और रविवार को ये बंद रहेंगे।’

इस बैठक में निर्णय भी लिया गया कि प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में आठ अप्रैल से आगामी आदेश तक रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू रहेगा। प्रदेश के सभी जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार लॉकडाउन रहेगा।’ शाजापुर शहर में आज रात आठ बजे से अगले दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने लिए ये फैसले

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय आगामी तीन माह तक सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार), सुबह 10 से  शाम छह बजे तक चलेंगे। शनिवार और रविवार को शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।
राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों  में कल आठ अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रत्येक रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू रहेगा।
प्रदेश के सभी जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन रहेगा।
जिला आपदा प्रबंधन समिति के निर्णय प्राप्त कर जिले के नगरीय क्षेत्रों में रविवार के साथ शनिवार या सोमवार के लॉकडाउन का आदेश कलेक्टर जारी कर सकेंगे।
पूरे छिंदवाड़ा जिले में कल आठ अप्रैल की रात आठ बजे से आगामी सात दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
शाजापुर शहर में आज रात आठ बजे से अगले दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।